Aloo ka Achar Recipe in Hindi

Laxmi Besra

क्या आपने कभी आलू का अचार ट्राई किया है? सुनकर भी अजीब लग रहा है, है ना? आज मैं आपके लिए लेके आई हूं मेरी मम्मी की बहुत ही स्पेशल रेसिपी आलू का अचार। यह अचार इतना टेस्टी बनता है ना कि आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें। इसे बनाना तो मैक्सिमम 15 मिनट का काम है और इस अचार को आप तीन से 4 दिन तक आराम से स्टोर करके रख सकते हैं। यह बहुत ही अमेजिंग लगता है। जब आप इसे पूरी पराठे के साथ सर्व करेंगे तो खाने के बाद आपके मुंह से एक ही शब्द निकलेगा। वाओ। तो चलिए बनाते हैं तीखा चटपटा अचारी आलू जो किसी भी रोटी, पूरी, पराठे के साथ बहुत ही अमेजिंग लगता है।

आलू का अचार बनाने के लिए मैंने यहां पे आलू लिया है 700 ग्राम। छोटे या बड़े कोई भी साइज के आप आलू इसमें ले सकते हैं। आलू को पानी से अच्छे से धो लें। इसके बाद हम इसे प्रेशर कुकर में सीटी लगा लेंगे। आलू को हम प्रेशर कुकर में डाल देंगे। बड़े आलू को आप चाहिए तो दो टुकड़ों में कट कर सकते हैं। उससे यह जल्दी पक जाता है। नहीं तो आप इसे ऐसे भी उबाल सकते हैं। तब हम इसमें डाल देंगे पानी। जितना आलू है उसके हाफ लेवल तक पानी डालें। आधी छोटी चम्मच हम इसमें नमक डाल देंगे ताकि यह जल्दी पक जाए और उसके बाद प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करके हम इसे मीडियम फ्लेम पे तीन सिटी आने तक उबाल लेंगे। जब भी आप आलू को सिटी
लगाएं तो अगर छोटे आलू इस्तेमाल कर रहे हैं तो मीडियम फ्लेम पर दो सिटी और बड़े आलू इस्तेमाल कर रहे हैं तो मीडियम फ्लेम पर तीन सिटी। अगर आपने आलू को कट करके उबाला तो आलू जो है वह जल्दी पक जाता है। लेकिन जब हम अचार बना रहे हैं या दम आलू बना रहे हैं ना तो उसमें आलू जो है वह साबुत उबाले ताकि जब हम इसे कट करें तो उसका जो शेप है वह अच्छा आए। जैसे ही तीसरी सिटी लगेगी हम गैस को बंद कर देंगे और प्रेशर कुकर को खुद से ठंडा हो जाने देंगे। बीच में आप इसे नहीं खोलें। और तब तक हम क्या करते हैं कि यहां पर अचार के लिए मसाला बना लेते हैं। तो उसके लिए गैस ऑन करके यहां पर मैंने पैन गम किया है।
पैन में हम डाल देंगे दो बड़े चम्मच सरसों। एक चम्मच हम इसमें पीला वाला सरसों डाल देंगे। आप चाहिए तो दोनों में से कोई एक सरसों इस्तेमाल कर सकते हैं। एक छोटी चम्मच हम इसमें साबुत जीरा डाल देंगे। एक बड़ा चम्मच आप इसमें धनिया डाल दें। एक बड़ा चम्मच हम इसमें सौंफ डालेंगे। और एक छोटी चम्मच हम इसमें मेथी डाल देंगे। छह से सात सूखे लाल मिर्च डाल दें। जो भी अचार का मसाला होता है ना सब हम इसमें ऐड करेंगे और इन सबको 1 मिनट के लिए हम भून लेंगे। तो यहां पर गैस का फ्लेम लो रखें और इसे 1 मिनट के लिए धीमी आंच पे भून
लें। जब हम अचार के लिए मसाला बनाते हैं तो उसे एकदम हल्का भूनते हैं। लेकिन यहां पर हम आलू का अचार बना रहे हैं और यह अचार जो है ना वह हम ज्यादा से ज्यादा दो दिन खा सकते हैं। इसीलिए इसका जो टेस्ट है वह ज्यादा सौंधा लेके आना है। हमें इसे स्टोर नहीं करना है। तो यहां पे आपको इन मसालों को थोड़ी देर ज्यादा पकाना है नॉर्मल अचार के मसाले से ही। तो जब हम अचार का मसाला बनाते हैं तो 10 से 15 सेकंड हम मसालों को भूनते हैं। यहां पर आपको बस एक मिनट भूनना है। जैसे ही मसाले भून जाएंगे ना वैसे इनसे बहुत ही अच्छी खुशबू आने लगेगी। मतलब
आपको पता चल जाएगा कि मसाला हमारा पक गया है। आलू के अचार हमारे घर में हमेशा बनता है। मेरी मम्मी इसे बहुत ही अच्छे तरीके से बनाती है। मम्मी जो बनाती है ना उसमें आलू को उबाल के रख देती है। उसके बाद अचार का मसाला मिला के और उसके बाद सरसों तेल में हम उसे ओवरनाइट रखते हैं। दूसरे दिन खाते हैं। तो उस वाले अचार की रेसिपी मैंने 12 साल पहले अपने YouTube चैनल पे पोस्ट किया है। आप वहां पे देख सकते हैं। तो बस यहां पे हमें गैस को बंद कर देना है। और उसके बाद इसे थोड़ा सा ठंडा कर लेना है। तब हम इसे थोड़ी देर के लिए पंखे
के नीचे रख देंगे। उसके बाद हम इसे ग्राइंड करेंगे। अचार के मसालों की खुशबू इतनी अच्छी होती है ना कि इससे बहुत सारी यादें जुड़ जाती है। जब मैं छोटी थी तो मेरी मम्मी आलू का अचार हमेशा बनाती थी और मैंने इस रेसिपी को थोड़ा सा अपने स्टाइल में ट्विस्ट किया है जो मैं आपके साथ आज शेयर करने वाली हूं। तो चलिए अब आगे बनाते हैं। जैसे ही प्रेशर कुकर ठंडा हो जाएगा, हम इसे सावधानी से खोल लेंगे और उसके बाद आलू को चेक कर लेते हैं। तो यहां पे आप देख सकते हैं कि आलू एकदम अच्छे से पके हुए हैं। तो अब हम क्या करेंगे? इसे पानी से निकाल के इसका छिलका निकाल लेते हैं।
अगर आलू नहीं पका हुआ है तो आप एक से दो सिटी और लगा सकते हैं। लेकिन जितनी मैंने सिटी बताई उतनी सिटी में आलू एकदम सही से पकता है। तब हम इसका छिलका निकाल लेते हैं। तो यहां पे आलू का हमने छिलका निकाल लिया है। अब हम इसके छोटे टुकड़े करेंगे। जो छोटे आलू है आप उनके चार टुकड़े करें और जो बड़े आलू हैं उनके आप छह से आठ टुकड़े करें। आलू को आप अपने हिसाब से भी काट सकते हैं जितना बड़ा आलू आपको चाहिए। तो अब हम चलते हैं नेक्स्ट प्रोसेस में। इस कटे हुए आलू को आप एक बड़े बर्तन में ले लें। इसके बाद इसे अलग कर दें ताकि जब हम मसाले मिक्स करें तो यह अच्छे से मिक्स हो जाए। तो यहां पे हम क्या करते हैं?
मसालों की तैयारी कर लेते हैं। अब हम गैस ऑन करके एक पैन गरम करेंगे और इसमें डाल देंगे तेल। अचार बनाते वक्त सरसों के तेल का इस्तेमाल करें क्योंकि सरसों के तेल में इसका जो टेस्ट है वह बहुत ही ऑथेंटिक और ट्रेडिशनल आता है और अगर आप सरसों का तेल नहीं खाते हैं तो आप अपनी पसंद का भी कुकिंग ऑयल इसमें यूज कर सकते हैं। तो यहां पे तेल को हम अच्छे से गरम हो जाने देंगे। अब मेरी मम्मी की जो ट्रेडिशनल रेसिपी है उसमें सरसों के तेल को गरम किया जाता है। आलू में डाल दिया जाता है। और यह जो मसाला हमने बनाया इसको मिला दिया जाता है नमक के साथ। लेकिन मैं इसे बनाती हूं थोड़े से ट्विस्ट के साथ। हम क्या करेंगे?
इसमें बारीक कटी हुई लहसुन और हरी मिर्च पकाएंगे और उसके बाद उसे आलू में डालेंगे। तो जैसे ही तेल गरम हो जाएगा आप यह हरी मिर्च और लहसुन डाल दें और उसके बाद तुरंत गैस को बंद कर दें। यह आप देख सकते हैं तेल हमारा अच्छे से गरम है। तो थोड़ा सा इसका टेंपरेचर कम हो जाने दें। और इसके बाद हम इसमें डाल देंगे आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर। इसे हम अच्छे से मिला देंगे। और इसके बाद जो हमने यह मसाला बनाया है ना वह इसमें डाल देंगे। तो यह बन गया हमारा अचार का मसाला। इसे एक बार अच्छे से मिक्स करें। गर्म तेल में डालने से मसाले जो है वह बहुत जल्दी पक जाते हैं और अच्छे से।
इन्हें तो हमने पहले भी भुना है लेकिन तेल में डालने से यह और अच्छे से पक जाता है। तो यह हमारा लहसुन मिर्च वाला अचार का मसाला तैयार। तो अब हम इसे डाल देंगे आलू में। अब इस आलू में यह जो हमने अचार का मसाला बनाया है, वह डाल देंगे। ध्यान रहे अभी तक हमने इसमें नमक नहीं डाला है। इसके बाद हम इसमें डालेंगे अजवाइन। अजवाइन को थोड़ा सा हथेलियों पर ऐसे मसल के इसके बाद इसमें डाल देंगे ताकि इसका जो फ्लेवर है वह और अच्छे से निकल के आए। इसके बाद हम इसमें स्वाद के अनुसार नमक डाल देंगे। अचार है तो थोड़ा सा नमक जो है वह ज्यादा ही अच्छा लगता है। इसके बाद आप इसमें नींबू का रस, आमचूर का पाउडर डाल दें। अब
हम इन सबको अच्छे से मिला देंगे। जब इस अचार को आप मिक्स करेंगे ना तो इसकी खुशबू से ही आपके मुंह में पानी आएगा। मतलब इतनी अच्छी खुशबू आती है। इतना टेस्टी बनता है। तो यहां पे आप चाहिए तो थोड़ा सा नमक मिर्ची टेस्ट कर लें। मतलब आलू हम सबका फेवरेट होता है और वो भी अचार के मसाले में। मतलब कितना जबरदस्त है ना कि क्या ही बताऊं। तो अब हम इसे ढक देंगे और इसके बाद इसे रख देते हैं चार से पांच घंटे के लिए। उसके बाद आप इसे खा सकते हैं और अब हम इसे चेक करते हैं। तो यहां पे आप देख सकते हैं कि जो मसाले तेल है वो एकदम अच्छे से
मिक्स हो के बेस में बैठ गए हैं और जब आप इसे मिक्स करेंगे ना तो जितना तेल नीचे जमा है वह पूरा इसके ऊपर आ जाएगा। लेकिन यह इंस्टेंट वाला है जिसे हमें ज्यादा दिन स्टोर नहीं करना है। इसीलिए तेल का इस्तेमाल इसमें बहुत ज्यादा करने की जरूरत नहीं है। और यह हमारा आलू का अचार बनके तैयार हो गया है। इस अचार को आप किसी एयर टाइट बर्तन में रख के और उसके बाद फ्रिज में रखें। आप इसे बाहर नहीं रखें। बस चार से पांच घंटे बाहर रखें। उसके बाद आप इसे फ्रिज में रखें अगर आपको दो से तीन दिन स्टोर करना है तो। तो यह हमारा अचार बनके
तैयार है। तो मुझसे तो कंट्रोल नहीं हो रहा है। और मैं इसे सर्व करूंगी तिकोना पराठा के साथ। क्या ही कहना है। मतलब मैं तो अपने बचपन में चली गई जहां पर मम्मी मुझे गरमागरम पूरी, पराठे के साथ यह अचार खिलाती थी। इसके साथ आप थोड़ी सी दही रख दे तो खाने का मजा और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। तो घी वाले पराठे, आलू का अचार और दही और क्या चाहिए है ना? तो बस मुझसे कंट्रोल नहीं हो रहा है। तो मैं तो चली इसे ट्राई करने। क्या ही बताऊं क्या बना है। मतलब आप इसे जरूर ट्राई कीजिएगा। यह अचार आपका फेवरेट हो जाएगा। बहुत ही अमेजिंग बना है। तो
उम्मीद करती हूं कि आज की अचार की रेसिपी आपको पसंद आई होगी। आप इसे जरूर ट्राई करें। यह आपकी फैमिली को बहुत पसंद आएगा।