व्रत के दिनों में अक्सर हम सोचते हैं कि ऐसा क्या बनाएं जिसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं हो और खाने के बाद एनर्जी महसूस हो। है ना? आज मैं आपके लिए लेके आई हूं समा के चावल का बहुत ही टेस्टी रेसिपी जिसमें हम कच्चे आलू ऐड करेंगे। साथ ही मूंगफली का क्रंच जो है ना वह इस डिश को और भी ज्यादा अमेजिंग बनाता है और साथ ही साथ इसके साथ बनाएंगे हम व्रत वाली चटनी। तो यह थाली जो है ना पूरी व्रत वाली है और खाने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि आपने इसे व्रत के लिए बनाया है। तो चलिए बनाते हैं व्रत के लिए स्पेशल समा के चावल और आलू का बहुत ही टेस्टी परांठा या चीला और उसके साथ सर्व करने वाली व्रत की चटनी।
इसे बनाने के लिए हम एक कप समा चावल ले लेंगे। इंग्लिश में इसे बर्न एंड मिलेट बोलते हैं। मराठी में भगर या वरई बोलते हैं और बहुत जगह इसे व्रत के चावल के नाम से ही जाना जाता है। तो हम क्या करेंगे? इसे आधे घंटा पानी में भिगो के रख देंगे। व्रत की चटनी बनाने के लिए हम मिक्सर जार में धनिया पत्ता, हरी मिर्च, इसके साथ 1 इंच अदरक और भुना हुआ मूंगफली डाल देंगे। मूंगफली से एक अच्छी बाइंडिंग होती है। सेंधा, नमक और दो चम्मच दही डाल दें और उसके बाद थोड़ा सा पानी डाल के हम इसे ग्राइंड कर लेंगे। बस बन जाएगी हमारी व्रत की बहुत ही टेस्टी और मजेदार चटनी। है ना?
अब इस चावल को हम डाल देंगे मिक्सर जार में। इस चावल में हम डाल देंगे आधा कप दही। जार का ढक्कन बंद करें और इसे अच्छे से ग्राइंड कर लेंगे। यहां पर हमने इसे ग्राइंड कर लिया है। चावल में ऑलरेडी पहले से पानी था और हमने इसमें दही ऐड किया है। तो इसका जो टेक्सचर है ना वह पतला आएगा थोड़ा ऐसा। अगर आपको इसे थिक करना है तो आप दही का इस्तेमाल कम करें और चावल का पानी पूरा अच्छे से निकाल के उसके बाद ग्राइंड करें। तो यहां पे हमारा बैटर रेडी है। अब हम इसे एक बड़े बाउल में डाल देंगे। अब एक खलवट्टा ले लेंगे और उसमें भुने हुए मूंगफली को क्रश कर लेंगे। तो यहां पर 1/4 कप मैंने यह मूंगफली लिया है।
इसे आप चाहिए तो मिक्सर में भी दरदरा पीस सकते हैं। क्रश किया हुआ मूंगफली जो है उसके क्रंच ज्यादा अच्छे लगते हैं। इसीलिए मैं इसे क्रश कर रही हूं। तो इस तरीके से हम इसे क्रश कर लेंगे। यह देखिए थोड़े बहुत जो टुकड़े हैं वह बड़े दिखने चाहिए। तो इसे हम रख देते हैं अलग। अब हम एक कच्चा आलू ले लेंगे और इसका छिलका निकाल के अच्छे से धो लें। इसके बाद हम इसे ग्रेट कर लेंगे। आलू का जो लच्छा है वह इस व्रत वाले नाश्ते में बहुत अच्छा लगेगा। ध्यान रखें कि आलू को आपको तब घिसना है जब बाकी चीजें रेडी हो। क्योंकि आलू जो है ना जैसे ही आप घिसना शुरू करेंगे वह तुरंत
काले होने लगेंगे। तो इस तरीके से आलू को घिस लें। अब इस लच्छेदार आलू को हम मिक्स करेंगे बैटर में। इस चावल और दही के मिक्सचर को हम एक बड़े बाउल में डाल देंगे। अब इस बैटर में हम डाल देंगे यह घिसा हुआ आलू। इसके बाद यह क्रश किया हुआ मूंगफली। तीन से चार बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल दें। 2 इंच बारीक कटी हुई अदरक। इसके बाद 1/ चौथाई कप बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता। आधी छोटी चम्मच हम इसमें भुना हुआ जीरे का पाउडर डाल देंगे। स्वाद के अनुसार सेंधा नमक। अगर आप व्रत में नमक नहीं खाते हैं तो आप इसे बिना नमक के बनाएं। तो यहां पे हमने सारी चीजें ऐड कर दी है। अब हम इन सबको मिक्स करेंगे। तो जो बैटर हमारा पतला
दिख रहा था ना वह यह सब मिक्स करने के बाद थिक हो जाएगा क्योंकि हमने इसमें बहुत सारी चीजें ऐड की है जो व्रत में खा सकते हैं आप। अगर इनमें से कोई भी चीज व्रत में आप नहीं खाते हैं या आपके यहां नहीं चलता है तो आप उसे स्किप कर सकते हैं। तो यहां पे जो हमने लच्छेदार आलू यूज़ किया है ना वह देखिए वो कितना बढ़िया दिख रहा है बैटर में। और जब हम इसका चीला या पराठा बनाएंगे तो एकदम क्रिस्पी हो जाएगा। सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर देंगे। अगर आपके यहां व्रत में इन सारी चीजों में से कुछ नहीं खाया जाता है तो आप उसे हटा सकते हैं। मेरे यहां जो जो चीजें यूज होती है ना व्रत में वह सारी चीजें मैंने इसमें
ऐड की है। तो इस डिश को बनाने में आपको दो-तीन चीजें फॉलो करनी है कि जो आलू है उसे एकदम लास्ट में ग्रेट करें और वह लच्छेदार रखे ताकि जब हम उसे पकाएं तो जो पराठा या च्ला हम बनाएंगे वह क्रिस्पी लगे। और उसके बाद इस बैटर में सारी चीजें मिक्स करने के बाद आप इसे तुरंत कुक करें। तो अब हम गैस ऑन करके पैन गरम करते हैं। इसे बनाने के लिए मैंने यहां पे एक नॉनस्टिक पैन का इस्तेमाल किया है। पैन को अच्छे से गर्म हो जाने दें। जैसे ही पैन गर्म हो जाएगा, आप इसमें थोड़ा सा तेल या घी डाल दें। इसे अच्छे से स्प्रेड कर दें।
मैं यहां पे मूंगफली के तेल का इस्तेमाल कर रही हूं। आप इसे चाहिए तो पूरा घी में बना सकते हैं। पैन हमारा अच्छे से गरम हो गया है। तो यहां पे इस बैटर को अच्छे से मिक्स करें और उसके बाद एक चम्मच ऐसे उठा लें। अब इस बैटर को हम डाल देंगे इस पैन में। स्प्रेड करें। अगर आपको छोटा बनाना है तो छोटा पैनकेक बनाएं और नहीं तो पूरा जितना बड़ा पैन है ना उतना बड़ा आप इसे बना सकते हैं। मैंने यह पूरा मिक्सचर डाल दिया और उसके बाद इसे अच्छे से स्प्रेड कर दें। गैस का फ्लेम हम लो मीडियम रखेंगे। इसे दो तरीके से बना सकते हैं। या तो बड़ा पैन लें और ज्यादा बैटर डाल के एक ही बार में दो-तीन पैनकेक बना लें और नहीं तो छोटे-छोटे पैनकेक भी बना सकते हैं। अगर
आपने बड़ा बनाया तो फायदा यह है कि आपका कुकिंग टाइम और जो मेहनत है वह बचेगी और जब आप उसे सर्व करें तो आप उसे चार पीस में कट करके सर्व करें तो ट्रायंगल में अच्छा दिखता है। किनारों पे हम थोड़ा सा तेल या घी डाल देंगे। हमने इसमें कच्चे आलू इस्तेमाल किए हैं तो इसे पकने में थोड़ा आपको ज्यादा समय देना पड़ेगा। तो जब यह अच्छे से सेट हो जाएगा मतलब बेस इसका पक जाएगा तब हम इसे पलटेंगे। 2 मिनट बाद हम देखेंगे कि यह जो एजेस है वह अच्छे से पक गए हैं। यहां पर आप देख सकते हैं। तो अब हम इसे पलट देंगे। इसे पलटने के बाद आप दूसरे साइड से भी इसे कम से कम 3 मिनट पकाएं जब तक कि उस साइड का भी जो कलर है वह ऐसा नहीं आ जाए। दूसरे
साइड से मैंने इसे 3 मिनट और पकाया और अब हम इसे वापस पलटते हैं। तो इसमें जो हमने मूंगफली यूज़ की है ना जो आपको दिख रहे हैं यह खाने में बहुत ही अमेजिंग लगेंगे। जो आलू है वह अच्छे से पक जाता है इतनी देर में और आप सोच सकते हैं कि इसमें हमने हरी मिर्च इस्तेमाल किया है। धनिया पत्ता और जब आप इसे व्रत वाली चटनी के साथ खाएंगे ना तो मजा ही आ जाएगा। तो यहां पे यह हमारा चीला बनके तैयार है। तो इसे मैं निकाल लेती हूं। तो यहां पे एक चीला हमारा बनके तैयार हो गया है। सेम तरीके से हम दूसरा चीला भी बना लेंगे। किनारों पे थोड़ा सा तेल या घी लगाएं और उसे भी सेम
तरीके से पका लें। आप इस बैटर को बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं। मतलब व्रत में कर रहे हैं तो आप इसे सेम डे बनाकर खाएं। अगर व्रत नहीं है तो आप इसे दूसरे दिन भी यूज कर सकते हैं। तो यहां पे हमारा दूसरा चीला भी बनके तैयार है। इसे भी मैं पलट देती हूं। और इसके बाद इसे भी निकाल के हम सर्व कर लेंगे। अब हम इसे सर्व कर लेंगे और आप देख सकते हैं कि चटनी का कलर कितना अमेजिंग है। इसकी थिकनेस एकदम परफेक्ट है। और वो भी व्रत वाली है ना। इसके साथ हम साइड में दही रख देंगे और उसके बाद यह गरमा गरम चीला रख दें। यह देखिए। और यहां पर हमारा दूसरा चीला भी बनके तैयार है। इसे भी इसके ऊपर रख देंगे। क्या ही बताऊं मतलब देख के
तो इतना अमेजिंग लग रहा है ना और गरमा गरम यह चीला इतना अमेजिंग लगता है कि मुझसे तो कंट्रोल नहीं हो रहा है। तो मैं यहां पे इसे तोड़ के आपको दिखाती हूं। यह देखिए जो आलू के लच्छे हैं वह कितने परफेक्ट दिख रहे हैं। तो अब हम इसे इस चटनी में डिप करते हैं और उसके बाद इसे गायब कर देते हैं। [हंसी] इतना ज्यादा टेस्टी है कि क्या ही बताऊं। जो मूंगफली का क्रंच आ रहा है वो इतना अमेजिंग है। तो उम्मीद करती हूं कि आज की यह मजेदार रेसिपी आपको पसंद आई होगी। आप इसे जरूर ट्राई करें और ट्राई करने के बाद पसंद आए तो आप इस रेसिपी को अपने फ्रेंड्स फैमिली के साथ शेयर करना बिल्कुल ना भूलें।

